31 अक्टूबर 2021:-
- स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के किन दो प्रोफेसर को वेस्ट वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया है?
उत्तर : डॉ. सत्यव्रत, डॉ. राजेश कुमार।
- किस प्रख्यात वायलिन वादक का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : प्रभाकर जोग।
- एनसीआरबी की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर रोज कितने बच्चे खुदकुशी कर रहे हैं?
उत्तर : 31 बच्चे।
- बांग्लादेश का कौन सा खिलाड़ी चोट के कारण टी-20 विश्व कप से बाहर हो गया है?
उत्तर : शाकिब अल हसन।
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट का पदभार किसने संभाल लिया है?
उत्तर : एयर मार्शल संजीव कुमार।
- देश के किस राज्य ने ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2020 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है?
उत्तर : कर्नाटक।
- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने राज्य का स्थापना दिवस 01 नवंबर की बजाय कब मनाने की घोषणा की है?
उत्तर : 18 जुलाई।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस घेब्रेयसस का कार्यकाल कितने वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है?
उत्तर : 05 वर्ष।
- कौन सी एक्सप्रेस ट्रेन IMS प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाली पहली ट्रेन बन गयी है?
उत्तर : चेन्नई-मैसूर शताब्दी एक्सप्रेस।
- आईसीसी टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड ने भारत को कितने विकेट से हरा दिया है?
उत्तर : 8 विकेट।
- आज किस राज्य का 55वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है?
उत्तर : हरियाणा।
- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 12,514 (251 मौतें).