30 अक्टूबर 2021:-
- सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अशोक भूषण को किसका चेयरमैन नियुक्त किया है?
उत्तर : एनसीएलएटी।
- टेनिस स्टार लिएंडर पेस एवं अभिनेत्री नफीसा अली किस पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हो गए हैं?
उत्तर : तृणमूल कांग्रेस (TMC)
- वरिष्ठ राजनयिक अमिताभ डिमरी को किस देश में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
उत्तर : ब्रूनेई।
- डीआरडीओ एवं भारतीय सेना ने संयुक्त रूप से लम्बी दूरी तक मारक क्षमता वाले किस बम का सफल परीक्षण किया है?
उत्तर : एलआरबी।
- साउथ इंडस्ट्री के किस सुपरस्टार अभिनेता का 46 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है?
उत्तर : पुनीत राजकुमार।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने कासगंज के किस स्थान को तीर्थस्थल घोषित किया है?
उत्तर : सोरों।