28 अक्टूबर 2021:-
- फेसबुक कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कंपनी का नाम बदलकर क्या कर दिया है?
उत्तर : मेटा (प्लेटफॉर्म- फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप का नाम वही रहेगा)।
- पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड का नया निदेशक (परियोजना) नियुक्त किया गया है?
उत्तर : राजीव रंजन झा।
- आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल कितने वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है?
उत्तर : 3 वर्ष।
- अमेरिका ने 12वीं सदी की नटराज की कांस्य प्रतिमा सहित कितनी बहुमूल्य वस्तुएं भारत को लौटा दी हैं जिनकी कीमत 110 करोड़ रूपए है?
उत्तर : 248 प्राचीन वस्तुएं।
- नेपाल के सेना प्रमुख जनरल प्रभुराम शर्मा भारत में किस मानद उपाधि से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है?
उत्तर : भारतीय सेना के जनरल की मानद उपाधि।
- भारतीय रेलवे ने लोगों से होने वाले फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए किस ऐप से करार किया है?
उत्तर : ट्रूकॉलर।
- भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन को किस देश ने मंजूरी दे दी है जिससे अब भारतीय बिना क्वारंटीन के उस देश की यात्रा कर सकते हैं?
उत्तर : ओमान।
- वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने चोटिल खिलाड़ी ओवैड मैकॉय की जगह किसे टीम में शामिल किया है जिसे आईसीसी की ओर से भी हरी झंडी दे दी गयी है?
उत्तर : जेसन होल्डर।
- 9. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 14,348 (805 मौतें).