27 अक्टूबर 2021:-
- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड पर भारत की परमाणु शक्ति संपन्न अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षा किया गया जिसकी रेंज 5000 किलोमीटर है, मिसाइल का नाम क्या है?
उत्तर : अग्नि-5
- दिल्ली राज्य सरकार सड़कों पर घूम रहे जानवरों के लिए किस योजना को शुरू करने जा रही है?
उत्तर : एम्बुलेंस सेवा (जिसमें घायल जानवरों का उपचार किया जायेगा)।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से किस सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे?
उत्तर : आसियान भारत सम्मेलन।
- किस प्रख्यात गाँधीवादी नेता एवं चम्बल की धरती को डकैतों से मुक्त कराने वाले किस व्यक्ति को निधन हो गया है?
उत्तर : एसएन सुब्बा राव।
- नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने किसानों की सहायता के लिए किस योजना को शुरू कर दिया है?
उत्तर : उड़ान 2.0.
- आरबीआई ने जम्मू-कश्मीर बैंक का अगला सीईओ एवं एमडी किसे नियुक्त किया है?
उत्तर : बलदेव प्रकाश।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने फ़ैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है?
उत्तर : अयोध्या कैंट।
- देश का कौन सा राज्य खुले में शौच मुक्त पहला राज्य बन गया है?
उत्तर : गोवा।
- विकास वित्त संस्थान एनएबीएफआइडी का चेयरपर्सन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : केवी कामत।
- राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने मिताली राज, नीरज चोपड़ा सहित कितने खिलाड़ियो को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 के लिए नामित किया है?
उत्तर : 11 खिलाड़ियों को।
- त्वितसी डैंगारेमबगा को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : जर्मन बुक ट्रेड 2021 का शांति पुरस्कार।
- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 16,156 (733 मौतें)