Please wait...

Read : डेली करेंट अफेयर्स | 26 अक्टूबर 2021

Posted on :- 2021-10-31 15:20:59

26 अक्टूबर 2021:-

  1. भारतीय मूल की अनीता आनंद को किस देश की नयी रक्षा मंत्री बन गयीं हैं?

उत्तर : कनाडा। 

 

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से किस समिट को संबोधित करेंगे?

उत्तर : ईस्ट एशिया समिट। 

 

  1. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का नया कार्यकारी निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : कल्याण कुमार। 

 

  1. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कचरा प्रबंधन में विफलता को लेकर गाजियाबाद नगर निगम पर कितने करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?

उत्तर : एक करोड़ रूपए। 

 

  1. पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम। 

 

  1. किस देश ने वर्ष 2060 तक शुद्ध शून्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के स्तर को प्राप्त करने की घोषणा की है?

उत्तर : यूएई। 

 

  1. राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने किस कंपनी के साथ मिलकर स्किल इंडिया इम्पैक्ट बांड लॉन्च किया है?

उत्तर : ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट। 

 

  1. सीएसआईआर के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. राजीव निगम को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : जोसेफ ए. कुशमैन अवार्ड 2022.

 

  1. नीति आयोग ने स्टार्टअप की विभिन्न सफल कहानियों को लोगों के बीच लाने के लिए किस पुस्तक को लॉन्च किया है?

उत्तर : इनोवेशन फॉर यू। 

 

  1. 26 अक्टूबर से 01 नवंबर तक मनाये जाने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय क्या है?

उत्तर : स्वतंत्र भारत @ 75 : सत्यनिष्ठा के साथ आत्मनिर्भरता। 

 

  1. न्यूजीलैंड के फास्ट बॉलर लॉकी फर्ग्युसन चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह टीम ने किस नए खिलाड़ी को जगह दी है?

उत्तर : एडम मिल्ने। 

 

  1. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 13,451 (585 मौतें)

Copyright © 2013-25