Please wait...

Read : डेली करेंट अफेयर्स | 25 अक्टूबर 2021

Posted on :- 2021-10-26 14:30:21

25 अक्टूबर 2021:-

 

  1. आईपीएल 2022 के लिए किन दो नयी टीमों को शामिल किया गया है, अब आईपीएल में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी?

उत्तर : लखनऊ (आरपी संजीव गोयनका ग्रुप ने 7090 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा), अहमदाबाद (सीबीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा).

 

  1. स्विस ब्रॉकरेज कंपनी यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2021-2022 में भारत की आर्थिक विकास दर कितने प्रतिशत रहेगी?

उत्तर : 9.5 प्रतिशत। 

 

  1. किस देश की सेना ने देश के प्रधानमंत्री एवं अंतरिम सरकार के मंत्रियों को गिरफ्तार कर सरकार को भंग कर आपातकाल लगा दिया है?

उत्तर : सूडान। 

 

  1. चीन ने अंतरिक्ष में उपस्थित कचड़े को साफ करने के लिए किस उपग्रह को लॉन्च किया है?

उत्तर : शिजियान-21.

 

  1. किस राज्य के चुनाव प्रमुख ने मतदान केंद्रों की ऑनलाइन मैपिंग को सुनिश्चित करने के लिए गरुण ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : पंजाब। 

 

  1. 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में किस अभिनेत्री को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है, उन्होंने यह पुरस्कार चौथी बार अपने नाम किया है?

उत्तर : कंगना रनोट। 

 

  1. ब्रिटिश मूल के भारतीय लेखक रस्किन बॉन्ड की कुछ निबंध, कहानियां, निबंध और यादों का संकलन कर एक नयी पुस्तक जारी की गयी है उसका नाम क्या है?

उत्तर : राइटिंग फॉर माय लाइफ। 

 

  1. इजराइल देश ने किसे अपना राष्ट्रीय मुद्दा घोषित कर दिया है?

उत्तर : जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को। 

 

  1. रामनाथ कृष्णन को किसका प्रबंध निदेशक एवं सीईओ नियुक्त किया गया है?

उत्तर : आईसीआरए। 

 

  1. आज के दिन को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है

उत्तर : वर्ल्ड इंटरसेक्स जागरूकता दिवस। 

 

  1. इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने किस खिलाड़ी को वापस एशेज सीरीज के लिए टेस्ट टीम में जगह दी है?

उत्तर : बेन स्टोक्स। 

 

  1. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 12,428 (356 मौतें).

Copyright © 2013-25