24 अक्टूबर 2021:-
- साल 2020 के 51वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से आज किस प्रसिद्ध अभिनेता को सम्मानित किया जायेगा?
उत्तर : रजनीकांत।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी दौरे पर किस योजना को लॉन्च करने जा रहे हैं?
उत्तर : प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना।
- राष्ट्रीय माचिस उत्पादक संघ ने 01 दिसंबर से माचिस की एक डिबिया की कीमत एक रूपए से बढ़ाकर कितने रूपए करने की घोषणा की है?
उत्तर : 2 रूपए।
- भारतीय-अमेरिकी पत्रकार चिदानंद राजघट्टा अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर इस महीने के अंत में किताब लॉन्च करेंगे, किताब को क्या नाम दिया गया है?
उत्तर : कमला हैरिस : द फेनोमेनल वूमेन।
- सरकारी विरोधी कार्यकर्ता को छोड़ने की अपील पर तुर्की के राष्ट्रपति ने अमेरिकी राजदूत समेत कितने देशों के राजनयिकों को देश से निकाल दिया है?
उत्तर : 10 देश।
- इथोपिया की 23 वर्षीय लेतेसेनबेट गिडे ने वेलेंसिया हाफ मैराथन को कितने समय में पूरा कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर : एक घंटे दो मिनट बावन सेकेंड।
- वर्ल्ड टी-20 विश्व कप में भारत एवं पाकिस्तान के बीच हुए मैच में पाकिस्तान ने भारत को कितने विकेट से हराकर मैच जीत लिया है?
उत्तर : दस विकेट से।
- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 14,306 (443 मौतें).