Please wait...

Read : डेली करेंट अफेयर्स | 21 अक्टूबर 2021

Posted on :- 2021-10-26 14:00:49

21 अक्टूबर 2021:-

 

  1. अमेरिका खाद्य दवा प्रशासन (FDA) ने किन कंपनियों के कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे डोज (बूस्टर डोज) को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : मॉडर्ना और जॉनसन एन्ड जॉनसन। 

 

  1. केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता कितने प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है?

उत्तर : 3 प्रतिशत। 

 

  1. आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाही नहीं करने के कारण फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने किस देश को ग्रे लिस्ट में बरक़रार रखने की घोषणा की है?

उत्तर : पाकिस्तान। 

 

  1. किस देश ने अपने पहले स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट (नूरी) का सफल परीक्षण किया है?

उत्तर : दक्षिण कोरिया। 

 

  1. मध्य प्रदेश सरकार ने गरीब आदिवासी परिवारों के लिए किस नयी योजना को शुरू करने की घोषणा की है?

उत्तर : मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना। 

 

  1. केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में किसका उद्घाटन किया है?

उत्तर : टूरिज्म इन बौद्ध सर्किट : अ वे फॉरवर्ड। 

  

  1. टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 39 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज (शहीद आफरीदी के साथ संयुक्त) बन गए हैं?

उत्तर : शाकिब अल हसन। 

 

  1. वैश्विक पेंशन सूचकांक 2021 की 43 देशों की लिस्ट में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : 40वां स्थान। 

 

  1. भारत में रूसी फिल्म महोत्सव का ब्रांड एम्बेस्डर किस डायरेक्टर को नियुक्त किया गया है?

उत्तर : इम्तियाज अली।  

 

  1. एडिडास ने किस फिल्म अभिनेत्री को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : दीपिका पादुकोण। 

 

  1. यूरोपियन संघ का शीर्ष मानवाधिकार पुरस्कार (सखारोव पुरस्कार 2021) किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : अलेक्सी नवेलनी। 

 

  1. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 15,786 (231 मौतें).

Copyright © 2013-25