Please wait...

Read : डेली करेंट अफेयर्स | 20 अक्टूबर 2021

Posted on :- 2021-10-21 15:11:39

20 अक्टूबर 2021:-

  1. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री अगले साल अपनी नौकरी छोड़कर किस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में वापस लौट जाएँगी?

उत्तर : हार्वर्ड यूनिवर्सिटी।

 

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस फॉउंडेशन का उद्घाटन करेंगे?

उत्तर : इन्फोसिस फॉउंडेशन विश्राम सदन।

 

  1. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च करेंगे उसका नाम क्या है?

उत्तर : TRUTH Social

 

  1. फेसबुक द्वारा कई नियमों के उल्लंघन के चलते ब्रिटेन ने कंपनी पर कितने करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?

उत्तर : 519 करोड़ रूपए।

 

  1. ऑस्ट्रेलिया के किस तेज गेंदबाज ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है?

उत्तर : जेम्स पैटिंसन।

 

  1. भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन में कितने करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया है, ऐसा करने वाला वह चीन एवं अमेरिका के बाद तीसरा देश बन गया है?

उत्तर : 100 करोड़।

 

  1. आज के दिन (21 अक्टूबर) को देश भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस (नेशनल पुलिस डे)।

 

  1. भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों के उल्लंघन के चलते किस कंपनी पर एक करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?

उत्तर : पेटीएम।

 

  1. राष्ट्रीय अनुसन्धान विकास निगम के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : कमोडोर अमित रस्तोगी।

 

  1. प्रेमियों प्लेनेटा साहित्यिक पुरस्कार 2021 किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : कैमरून मोला।

 

  1. गांधीधाम, गुजरात में केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने हाल ही में किसका उद्घाटन किया है?

उत्तर : आयुष वन।

 

  1. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 18,454.

Copyright © 2013-25