19 अक्टूबर 2021:-
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुशीनगर दौरे पर उत्तर प्रदेश के तीसरे हवाई अड्डे का लोकार्पण किया है, हवाई अड्डे का नाम क्या है?
उत्तर : कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा।
- मेरिलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने किन दो भारतीय खिलाड़ियों को मानद आजीवन सदस्यता प्रदान की है?
उत्तर : पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ एवं स्पिनर हरभजन सिंह।
- राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के सलाहकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : वैभव डांगे।
- किस लोकसभा सदस्य ने औपचारिक रूप से सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर : बाबुल सुप्रियो।
- व्हाइट हाउस ने तीन भारतवंशियों समेत (सनी पटेल, जॉय बसु, आकाश शाह) कितने लोगों को उभरते हुए नेताओं को 2021-2022 के लिए अपने फेलो के रूप में नामित किया है?
उत्तर : 19 नेताओं को।
- अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया के लिए नियुक्त अमेरिकी दूत जलमय खलीलजाद के इस्तीफा देने के बाद किसे नया विशेष दूत नियुक्त किया गया है?
उत्तर : थॉमस वेस्ट।
- वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2021 की ओर से जारी रैंकिंग में (113 देशों की लिस्ट में) भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : 71वां।
- बर्लिन फिल्म महोत्सव 2022 के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : एम नाइट श्यामलन।
- अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ की विश्व रैंकिंग में कौन सा खिलाड़ी शीर्ष पर पहुँच गया है?
उत्तर : पायस जैन।
- यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर कितने प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की है?
उत्तर : 40 प्रतिशत।
- 20 अक्टूबर को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर : विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस।
- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 19,446 (197 मौतें).
- किस पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी का बीमारी के कारण 59 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : सरनजीत।