19 नवंबर 2021:-
- केंद्र सरकार ने किन कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है?
उत्तर : तीनों कृषि कानून।
- कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार केंद्र सरकार ने न्याय विभाग के निदेशक का कार्यकाल 1 साल 7 महीने 13 दिनों के लिए बढ़ा दिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : मुरलीधर पांडे।
- Amplitude की एक रिपोर्ट के मुताबिक ५ नेक्स्ट हॉटेस्ट प्रोडक्ट्स ऑफ़ APAC (APAC-एशिया पैसिफिक) की लिस्ट में किस भारतीय ऐप ने जगह बनाई है?
उत्तर : koo ऐप।
- ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट टीम के कप्तान टीम पेन को एशेज सीरीज से पहले उनके पद से हटा दिया गया है, उनकी जगह किसे टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है?
उत्तर : पैट कमिंस।
- अभिनेत्री हेमा मालिनी एवं संगीतकार प्रसून जोशी को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : “इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ़ द ईयर”.
- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने पार्टी में जुड़े अनुशासन से जुड़े मामलों के लिए गठित अनुशासनात्मक समिति का जिम्मा किसे सौंपा है?
उत्तर : वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी।
- बैटमिंटन विश्व महासंघ ने किसे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया है?
उत्तर : प्रकाश पादुकोण।
- भारतीय फुटबॉल की आवाज कहे जाने वाले किस कॉमेंटेटर का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : नोवी कपाड़िया।
- अमेरिका ने धार्मिक आजादी का गंभीर उल्लंघन करने वाले देशों के लिए कंट्रीज ऑफ पर्टिकुलर कंसर्न (सीपीसी) की 10 देशों की सूची जारी की है उसमें किन देशों को शामिल किया गया है?
उत्तर : म्यांमार, चीन, इरिट्रिया, ईरान, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, रूस, सऊदी अरब, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान।
- भारत को 2021 से 2025 तक एक बार फिर से किसका अध्यक्ष चुना गया है?
उत्तर : यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य।
- किस अभिनेता को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : पुनीत राजकुमार।
- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 11,106 (459 मौतें).