17 अक्टूबर 2021
- भारतीय मूल की 06 वर्षीय किस छात्रा ने पाई के 1560 दशमलव स्थान याद कर सिंगापुर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर : ईशानी षणमुगम।
- भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्विपक्षीय सहयोग के लिए किस देश के 05 दिवसीय दौरे पर गए हैं?
उत्तर : इजराइल।
- ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में कौन सी मोबाइल कंपनी दुनिया की पहले नम्बर की कंपनी बन गयी है?
उत्तर : सैमसंग।
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र को किसके नाम पर रखने की घोषणा की है?
उत्तर : पूर्व सीएम स्व. नारायण दत्त तिवारी।
- अफगानिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : अहमदशाह अहमदजई।
- टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट (108) लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं?
उत्तर : शाकिब अल हसन।
- फ़ोर्ब्स इंडिया द्वारा सबसे प्रभावशाली एक्टर्स की सूची में किस अभिनेत्री को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : रश्मिका मंदाना।
- नार्वे देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसने शपथ ग्रहण कर ली है?
उत्तर : जोनास गहर स्टोर।
- किस राज्य के मिंडोली केला प्रजाति को जीआई टैग प्रदान किया गया है?
उत्तर : गोवा।
- राजस्थान के किस पूर्व मंत्री का निधन हो गया है?
उत्तर : महिपाल मदरेणा।
- मिस अर्थ इंडिया 2021 का ख़िताब किसने अपने नाम कर लिया है?
उत्तर : रश्मि माधुरी।
- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 13,596 (230 मौतें).