17 नवंबर 2021:-
- वायु प्रदुषण से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने कहाँ अगले आदेश तक सभी स्कुलों को बंद रखने एवं दफ्तरों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की घोषणा की है?
उत्तर : दिल्ली एवं एनसीआर के सभी राज्य।
- तेलंगाना के किस गांव को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव चुना गया है?
उत्तर : पोचमपल्ली।
- किस विख्यात मपिलापट्टु संगीतकार और कलाकार का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : पीर मोहम्मद।
- न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आज से भारत के खिलाफ शुरू हो रही टी-20 सीरीज के लिए नियमित कप्तान केन विलियमसन को आराम देकर किसे नया कप्तान नियुक्त किया है?
उत्तर : टिम साऊदी।
- विश्व निकाय के सहसचिव एंतोनियो गुटेरस ने भारत में संयुक्त राष्ट्र का स्थानीय समन्वयक नियुक्त किया है?
उत्तर : शॉम्बी शार्प।
- सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने लद्दाख के किस दर्रे पर 19024 फ़ीट की ऊंचाई पर सड़क का निर्माण किया है जिसके लिए उसका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है?
उत्तर : उमलिंगला दर्रे में।
- मैनेजमेंट कंसल्टेंट मैकिंजी एन्ड कंपनी की एक रिपोर्ट के मुताबिक कौन सा देश अमेरिका पछाड़कर संपत्ति के मामले में दुनिया का नम्बर 1 देश बन गया है?
उत्तर : चीन।
- किसे 18 वर्ष की उम्र में तमीज़ पत्रलार अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : वी. वरथराजन।
- घरेलू कचरे को रिसाइकिल कर प्रदुषण से निपटने को लेकर 17वां किड्सराइट्स इंटरनेशनल चिल्ड्रन पीस प्राइज प्रदान किया गया है?
उत्तर : विहान अग्रवाल (17 वर्ष) एवं नव अग्रवाल (14 वर्ष)।
- देश की राजधानी दिल्ली में स्थित रक्षा अध्ययन संस्थान का नाम किसके नाम पर रखने की घोषणा की गयी है?
उत्तर : मनोहर पर्रिकर।
- आज के दिन (17 नवंबर) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस।
- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 10,197 (301 मौतें).