16 अक्टूबर 2021
उत्तर: 89वीं
15 अक्टूबर 2020 को भारत के 11वें राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 89वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह सहित, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह समेत अन्य बड़ी हस्तियों ने डॉ. एपीजे कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्म दिवस के अवसर पर हर वर्ष ‘विश्व छात्र दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2020 में इस दिवस का विषय ‘लोगों, गृह, समृद्धि एवं शांति के लिए सीखना’ रखा गया था।
उत्तर: रूस
15 अक्टूबर 2020 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा कोरोना वायरस की नई वैक्सीन बनाए जाने की घोषणा की गई। वैक्सीन का नाम ‘एपिवैकोरोना’ रखा गया है। परीक्षण के शुरुआती चरण में बेहतर रिजल्ट देने के कारण वैक्सीन को मंजूरी प्रदान की गई है। एपिवैकोरोना वैक्सीन पेप्टाइड आधारित है। वैक्सीन को साइबेरिया स्थित ‘वेक्टर इंस्टिट्यूट’ द्वारा विकसित किया गया है। कोरोना की इस वैक्सीन को रूस के नोवोसिबिर्स्क सेंटर द्वारा पंजीकृत किया गया है।
उत्तर: दूसरे
15 अक्टूबर 2020 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन द्वारा ‘थैलीसीमिया बाल सेवा योजना’ के दूसरे चरण की शुरुआत की गई। डॉ. हर्षवर्धन द्वारा अपने कार्यालय में आभासी माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान योजना के दूसरे चरण को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही अब इस योजना को वर्ष 2020 तक के लिए बढा दिया गया है। इसके साथ ही योजना की अवधि अगले दो वर्षों तक कि अवधि के लिए बढा दी गई है।
उत्तर: 33 प्रतिशत
14 अक्टूबर 2020 को पंजाब सरकार द्वारा पंजाब सिविल सेवा (महिलाओं के लिए पदों का आरक्षण) नियम, 2020 को मंज़ूरी प्रदान की गई। सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद राज्य की सरकारी नौकरियों में सीधी भर्तियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण प्राप्त होगी। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट द्वारा इस नियम को मंजूरी प्रदान की गई।
उत्तर: 15 अक्टूबर
प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को दुनिया भर के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 18 दिसंबर 2007 को ‘अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस’ मनाए जाने हेतु मंजूरी दी गई थी। 15 अक्टूबर 2008 को पहला अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस मनाया गया था। इस दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य विश्व भर के ग्रामीण क्षेत्रों की आजीविका एवं समग्र कल्याण के सुधार में महिलाओं की भूमिका की पहचान करना है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस का विषय ‘कोविड-19 के मद्देनजर ग्रामीण महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता का निर्माण’ रखा गया है।
उत्तर: 520 करोड़
14 अक्टूबर 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के लिए कुल 520 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज को मंजूरी दी गई। दोनों केंद्र शासित प्रदेशों को यह विशेष पैकेज पांच साल की अवधि तक के लिए प्रदान की गई है। इस राशि का उपयोग विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में किया जाएगा। प्रदान की गई राशि का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक परिवार की महिला सदस्य को स्वयं सहायता समूह में शामिल कर प्रशिक्षण देना तथा उनकी क्षमता निर्माण करना है।
उत्तर: भारत
14 अक्टूबर 2020 को भारत को फिर से अंतरराष्ट्रीय सौर संघ (आईएसए) का अध्यक्ष चुना गया। भारत को अगले दो वर्षों की अवधि तक के लिए संघ का अध्यक्ष चुना गया है। भारत को संघ के अध्यक्ष के रूप में आईएएस के तीसरे सम्मेलन के दौरान चुना गया। इस अवसर पर रूस को भी एक बार फिर संघ के सह-अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। सम्मेलन में कुल 34 सदस्य देशों के मंत्रियों ने भाग लिया। वहीं 53 सदस्य देशों सहित 5 हस्ताक्षरकर्ता एवं संभावित सदस्य देशों ने भी सम्मेलन में हिस्सा लिया।
उत्तर: नितिन गडकरी
15 अक्टूबर 2020 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा आभासी माध्यम से जम्मू कश्मीर में एशिया के सबसे लंबे सुरंग ‘जोज़िला टनल’ के निर्माण हेतु पहली ‘ब्लास्टिंग’ की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना को नए सिरे से शुरू किया जा रहा है जिसके तहत केंद्र के सरकारी खजाने को कुल 4,000 करोड़ रुपए की बचत होगी। योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर लगभग तीन हज़ार मीटर की ऊँचाई पर जोज़िला पास के नीचे 14.15 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया जाएगा।
उत्तर: सीमा गुप्ता
15 अक्टूबर 2020 को विद्युत मंत्रालय द्वारा सीमा गुप्ता को लाइफ टाइम अचीवमेंट बिजनेस श्रेणी में ‘गोल्ड स्टीव’ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। उन्हें यह अवार्ड 9 दिसंबर 2020 को वर्चुअल सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। सीमा वर्तमान में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की निदेशक (संचालन) के रूप में सेवा प्रदान कर रही हैं। सीमा गुप्ता को पुरस्कार से सम्मानित करने का चयन विश्व के 180 से अधिक व्यावसायिक पेशेवरों की औसत स्कोर के आधार पर ज्यूरी द्वारा किया गया।
उत्तर: 50 फीसदी
13 अक्टूबर 2020 को केंद्र सरकार द्वारा किसान रेल सेवा के माध्यम से फल एवं सब्जियों की ढुलाई में 50 फीसदी की सब्सिडी देने की घोषणा की गई। केंद्रीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा ट्वीट कर जानकारी साझा की गई। इस संदर्भ में केंद्र सरकार की ऑपरेशन ग्रीन योजना के तहत टमाटर, प्याज और आलू (टीओपी) को शामिल किया गया है। वहीं सब्सिडी हेतु 10 प्रकार के फलों को भी शामिल किया गया है। इनमें कीवी, अमरूद, लीची, पपीता, केला, अनार, कटहल, आम, अनानास एवं खट्टे फलों को शामिल किया गया है