16 नवंबर 2021:-
- देश के पहले समलैंगिक जज बनने को लेकर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने किसे मंजूरी प्रदान कर दी है?
उत्तर : सौरभ कृपाल।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे?
उत्तर : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे।
- हिंदी की किस प्रख्यात लेखिका का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : मन्नू भंडारी।
- रक्षा मंत्रालय ने किन सचिवों एवं अधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष के लिए बढ़ा दिया है?
उत्तर : आईबी निदेशक, रक्षा, गृह व रॉ सचिव।
- अरुणांचल प्रदेश सरकार ने किस तितली को राज्य तितली घोषित किया है?
उत्तर : केसर-ए-हिंद।
- भारतीय क्रिकेट टीम के नवनियुक्त कोच राहुल द्रविड़ को किस फुटवियर ब्रांड ने अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
उत्तर : प्लेटो।
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लाभार्थियों को सीधे कानूनी सलाह एवं परामर्श प्राप्त करने के लिए किस ऐप को लॉन्च किया है?
उत्तर : टेली लॉ।
- स्पेनिश अभिनेता डेनियल ब्रुह्ल को किस सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया है?
उत्तर : संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम।
- कौन से कंपनी अपने पार्टनर्स के लिए मर्चेंट शेयरहोल्डिंग प्रोग्राम लॉन्च करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गयी है?
उत्तर : भारत पे।
- आज के दिन (16 नवंबर) को पुरे देश भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : राष्ट्रीय प्रेस दिवस।
- गृह मंत्रालय ने यूएपीए के तहत जाकिर नाइक के किस फाउंडेशन पर 5 वर्ष के लिए प्रतिबन्ध को बढ़ा दिया है?
उत्तर : इस्लामिक रिसर्च फॉउंडेशन।
- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 8,865 (197 मौतें).