15 नवंबर 2021:-
- आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर किस टीम अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है?
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया।
- पदम् विभूषण से सम्मानित किस इतिहासकार एवं लेखक 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : बाबासाहेब पुरंदरे।
- केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने प्रगति मैदान (दिल्ली) में किस मेले का उद्घाटन किया है?
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2021.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के पहले विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, रेलवे स्टेशन का नाम क्या है?
उत्तर : रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (पूर्व नाम- हबीबगंज रेलवे स्टेशन), मध्य प्रदेश।
- आईआईटी गांधीनगर के निदेशक पदमश्री प्रोफ़ेसर सुधीर कुमार जैन को किसका कुलपति नियुक्त किया गया है?
उत्तर : बीएचयू।
- प्रसिद्ध कवि एवं लेखक विनोद कुमार शुक्ल को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : जनकवि नागार्जुन स्मृति सम्मान।
- राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का अगला प्रमुख किस पूर्व खिलाड़ी को नियुक्त किया गया है?
उत्तर : वीवीएस लक्ष्मण।
- पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य के सभी स्कूलों में किस भाषा को अनिवार्य कर दिया है?
उत्तर : पंजाबी।
- अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ का अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
उत्तर : मोरिनारी वातनाबे
- किस प्रसिद्ध शिक्षाविद, साहित्यकार एवं पत्रकार का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : डॉ. कमलकांत बुधकर।
- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 10,229 (125 मौतें).