12 अक्टूबर 2021
- न्यूनतम मजदूरी एवं आव्रजन शोध कर किन तीन विद्वानों को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?
उत्तर : डेविड कार्ड, जोशुआ एंग्रिस्ट, गुइदो इम्बोंस।
- इलाहबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कौन बन गए हैं?
उत्तर : जस्टिस राजेश बिंदल।
- भारत ने किर्गिस्तान में विकास परियोजनाओं के लिए कितने करोड़ रूपए की ऋण सहायता के समझौते पर सहमति जताई है?
उत्तर : 20 करोड़ डॉलर।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में प्रतिमिनट कितने लोगों की मौत हो रही है?
उत्तर : 13 लोगों की।
- सरकार ने राकेश झुनझुनवाला की किस एयरलाइन को मंजूरी प्रदान कर दी है?
उत्तर : आकाशा एयरलाइन।
- आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत ने कितने पदक अपने नाम किये हैं?
उत्तर : 43 पदक (17 स्वर्ण, 16 रजत एवं 10 कांस्य पदक)।
- आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में किस टीम ने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को 4 विकेट से हराकर क्वालीफायर में जगह पक्की कर ली है?
उत्तर : कोलकाता नाइट राइडर्स।
- आज के दिन (12 अक्टूबर) को विश्व भर में किस दिन के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : विश्व गठिया दिवस (World Arthritis Day 2021).
- आयरलैंड की किस महिला क्रिकेटर ने 16 वर्ष की उम्र में शतक जड़ (121) दिया है, ऐसा करने वाली वे दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गयीं हैं?
उत्तर : एमी हंटर।
- राजस्थान राज्य सरकार ने हाल ही में विधानसभा से पारित एक बिल को वापस लेने की घोषणा की है, बिल का नाम क्या है?
उत्तर : बाल विवाह रजिस्ट्रेशन बिल।
- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 14,313 (181 मौतें).
- अभिनेता रणवीर सिंह को किस क्रिप्टो करेंसी मंच ने अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
उत्तर : कोइनस्विच कुबेर।