12 नवंबर 2021:-
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खुदरा निवेशकों के लिए किस योजना को लॉन्च करेंगे?
उत्तर : रिटेल डायरेक्ट योजना।
- पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर कौन सी टीम टी-२० वर्ल्ड कप के फाइनल पहुँचने वाली दूसरी टीम बन गयी है?
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया (फाइनल – 14 नवंबर को न्यूजीलैंड एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा)।
- पोप फ्रांसिस अगले वर्ष मई में किस भारतीय ईसाई को संत की मानद उपाधि प्रदान करेंगे?
उत्तर : 18वीं सदी में जन्मे देवसहाय पिल्लई।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 नवंबर को एलएसी पर बने किस युद्ध स्मारक को उद्घाटन करेंगे?
उत्तर : रेजांग ला युद्ध स्मारक।
- आज पुरे देश में किस सर्वेक्षण का आयोजन किया जा रहा है?
उत्तर : राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण।
- अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने वाला कौन सा देश बन गया है?
उत्तर : 101वां।
- एमवे इंडिया ने किस मशहूर अभिनेता को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
उत्तर : अमिताभ बच्चन।
- दिल्ली राज्य सरकार ने श्रमिकों के लिए किस योजना को लॉन्च किया है?
उत्तर : श्रमिक मित्र योजना।
- वर्ष 1993 में नेल्सन मंडेला के साथ नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : विलियम डी क्लार्क।
- टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के किस खिलाड़ी ने विराट कोहली का रिकॉर्ड (68 परियां) तोड़कर सबसे कम परियों (63) में 2500 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है?
उत्तर : बाबर आजम।
- आज के दिन (12 नवंबर) को विश्व भर भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : विश्व निमोनिया दिवस।
- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 12,516 (501 मौतें).