11 नवंबर 2021:-
- आज के दिन (11 नवंबर) को देशभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : नेशनल एजुकेशन डे।
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सभी राज्य के राज्यपाल एवं उपराज्यपाल के साथ किस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे?
उत्तर : 51वें सम्मेलन।
- टी-20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में किस टीम ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है?
उत्तर : न्यूजीलैंड।
- 50 साल की उम्र में नायका कंपनी की शुरुआत करने वाली महिला देश की सबसे अमीर महिला उद्यमी बन गयी हैं उनका नाम क्या है?
उत्तर : फाल्गुनी नायर।
- केंद्र सरकार ने कोरोना के चलते बंद की गयी किस निधि को बहाल कर दिया है?
उत्तर : सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम (सांसद निधि)।
- जापान के संसदीय चुनाव में अपनी सत्तारूढ़ पार्टी की जीत के बाद कौन एक बार फिर से देश के प्रधानमत्री चुन लिए गए हैं?
उत्तर : फुमियो किशिदा।
- केंद्र सरकार ने 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को किस दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है?
उत्तर : जनजातीय गौरव दिवस।
- ग्लोबल ड्रग्स पॉलिसी इंडेक्स 2021 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : 18वां।
- यूनेस्को ने भारत के किस शहर को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल किया है?
उत्तर : श्रीनगर।
- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 13,091 (340 मौतें).