09 नवंबर 2021:-
- 09 नवंबर को देश भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस।
- किस मशहूर मलयालम अभिनेत्री का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : कोझिकोड शारदा।
- भारतीय निशानेबाज राही सरनोवत (महिला वर्ग-25 मीटर पिस्टल स्पर्धा) और मनु भाकर (25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा) ने किस टूर्नामेंट में रजत एवं स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर : प्रेसिडेंट्स कप (पोलैंड में आयोजित)।
- स्टार इंडिया की एक विज्ञप्ति के अनुसार 16 करोड़ 70 लाख दर्शकों के साथ अब तक का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला टी-20 मैच बन गया है?
उत्तर : भारत-पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप का मैच।
- 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला पहला इंडियन ब्रांड कौन बन गया है?
उत्तर : लावा इंटरनेशनल।
- आईसीसी की ओर से अक्टूबर 2021 के लिए किसे सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर एवं सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना है?
उत्तर : आसिफ अली (पाकिस्तान), लारा डेलानी (आयरलैंड)।
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है?
उत्तर : शील वर्धन सिंह।
- भारतीय नौसेना को प्रोजेक्ट 75 के तहत चौथी स्कॉर्पीन पनडुब्बी सौपीं है उसका नाम क्या है?
उत्तर : बेला।