Please wait...

Read : Daily Current Affairs | 03 & 04 October 2021

Posted on :- 2021-10-04 14:05:56

03 04 अक्टूबर 2021

 

  1. अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर: 2 अक्टूबर

 

  1. विदेश सचिव हर्षवर्धन किस देश की चार दिवसीय यात्रा पर गए है ?

उत्तर: श्री लंका

 

  1. स्वन्त्रता सेनानी वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण किसने किया है ?

उत्तर: राजनाथ सिंह

 

  1. उत्तर प्रदेश का पहला प्रदूषण नियंत्रण टावर कहाँ बनेगा ?

उत्तर: नोएडा

 

  1. नए खेल सचिव के रूप में किसने पदभार संभाला है ?

उत्तर: सुजाता चतुर्वेदी

 

  1. किस देश के राष्ट्रपति के रूप में कर्नल मामाडी डोबिया ने शपथ ली है ?

उत्तर: गिनी

 

  1. उत्तर प्रदेश की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना का ब्रांड अम्बेसडर किसे बनाया गया है ?

उत्तर: कंगना रनोत

 

  1. भारत सरकार के मुख्य हैड्रोग्राफर के रूप में किसने कार्यभार संभाला है ?

उत्तर: अधीर अरोड़ा

 

  1. दुनिया के सबसे बड़े खादी राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन किया गया है ?

उत्तर: लेह

 

  1. किसने जल जीवन मिशन एप और राष्ट्रीय जल जीवन कोष लॉन्च किया है ?

उत्तर: नरेंद्र मोदी

 

  1. आंध्र प्रदेश एमेच्योर गोल्फ टूर्नामेंट किसने जीता है ?

उत्तर: सौरभ भटाचार्य

 

  1. विश्व बैंक ने किस राज्य के लिए 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है ?

उत्तर: तमिलनाडु

 

  1. सैन्य नर्सिंग सेवा का ADG किसे बनाया गया है ?

उत्तर: स्मिता देवरानी

 

  1. वन्यजीव सप्ताह कब से शुरू हुआ है ?

उत्तर : 02 अक्टूबर

 

  1. इटली की राजधानी रोम में 7-8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जी-20 सम्मेलन में कौन भाग लेंगे?

उत्तर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, उपसभापति हरिवंश इटली एवं दोनों सदनों के महासचिव। 

 

  1. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के किस प्रसिद्ध कलाकार का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : घनश्याम नायक (नट्टू काका)।

 

  1. सेन्ट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी (सीडीएल) ने बच्चों के लिए बनी किस कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी दे दी है?

उत्तर : जायडस कैडिला कंपनी की जायकाब-डी। 

 

  1. भारतीय वेटलिफ्टिंग संघ के नए अध्यक्ष (निर्विरोध) के रूप में कौन चुना गया गया है?

उत्तर : सहदेव यादव। 

 

  1. महाराष्ट्र के पालघर में उगाई जाने वाली किस चावल की किस्म को जीआई टैग प्रदान किया गया है?

उत्तर : कोलम। 

 

  1. किस राज्य सरकार ने बोतल बंद पानी पर 01 जनवरी 2022 से प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है?

उत्तर : सिक्किम। 

 

  1. आज के दिन (04 अक्टूबर) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व पशु दिवस। 

 

  1. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 20,799 (180 मौतें).

 

  1. सुजाता चतुर्वेदी ने किस पद का पदभार ग्रहण कर लिया है?

उत्तर : खेल सचिव। 

 

  1. दुनिया के सबसे बड़े झंडे (तिरंगा) लद्दाख के लेह में फहराया गया है उसकी लम्बाई, चौड़ाई एवं वजन कितना है?

उत्तर : 225 फीट लम्बा, 150 फीट चौड़ा, 1400 किलोग्राम। 

  

 

NOTE:-

 

  • अंतर्राष्ट्रीय खाद्य हानि और अपशिष्ट के बारे में जागरूकता दिवस

वर्ष 2020 से 29 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय खाद्य हानि और अपशिष्ट के बारे में जागरूकता दिवस (International Day of Awareness of Food Loss and Waste) मनाया जाता है। यह दिवस दिनांक 29 सितंबर, 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने नामित किया था। 

इस दिवस की 2021 की थीम “Stop food loss and waste. For the people. For the planet” है।

स्थायी भोजन की आदतों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन की समस्या को दूर करने के अलावा जिम्मेदार खपत और उत्पादन के साथ-साथ शून्य भूख की दिशा में बढ़ने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।

 

  • विश्व हृदय दिवस

हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) मनाया जाता है। लोगों का ध्यान हृदय रोग और संबंधित स्वास्थ्य मुद्दों की तरफ आकर्षित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इसके साथ ही यह दिन हृदय रोग और स्ट्रोक सहित कार्डियो-वैस्कुलर रोग (CVD) के बारे में जागरूकता पैदा करता है तथा निवारक और नियंत्रण उपायों को दर्शाता है।

विश्व हृदय दिवस 2021 की थीम – “Use Heart to Connect” है।

 

  • जीआई टैग से सम्मानित सोजत मेहंदी और जुडिमा राइस वाइन

असम से घर की बनी चावल की शराब “जुडिमा (Judima)” और सोजत (राजस्थान) की मेहंदी को भौगोलिक संकेत (GI) मिला है। यह टैग उत्पादों की उत्पत्ति का पता लगाने के साथ स्वदेशी विशिष्टताओं की प्रामाणिकता और विपणन की पुष्टि करने में भी मदद करता है।

जुडिमा (Judima) – यह चावल से बना असम का एक स्थानीय किण्वित पेय है, जिसे राज्य में दिमासा (Dimasa) समुदाय द्वारा बनाया जाता है। यह पूरे पूर्वोत्तर में GI टैग पाने वाला पहला पारंपरिक काढ़ा है।

सोजत मेहंदी  वर्षा के पानी का उपयोग कर यह मेहंदी प्राकृतिक रूप से सोजत में उगाई जाती है। मेहंदी को प्राकृतिक रूप प्रदान करने के लिए पाली जिले के सोजत तहसील में उपयुक्त भूवैज्ञानिक संरचना, स्थलाकृति और जल निकासी व्यवस्था, जलवायु एवं मिट्टी उपलब्ध है।

 

  • K. Ranganathan बने AIMA के नए अध्यक्ष

केविनकेयर प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सीके रंगनाथन (CK Ranganathan) को सितंबर, 2022 में राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन आयोजित होने तक एक वर्ष की अवधि के लिए अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (AIMA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

AIMA – यह भारत में प्रबंधन पेशे का राष्ट्रीय सर्वोच्च निकाय है। यह भारत में प्रबंधन पेशे को आगे बढ़ाने के लिए उद्योग, सरकार, शिक्षाविदों और छात्रों के साथ मिलकर काम करता है।

 

  • अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस (International Translation Day) –

प्रतिवर्ष 30 सितंबर को “अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस” मनाया जाता है। वर्ष 1953 से International Federation of Translators (FIT) स्थापित होने के बाद से इस दिन का आयोजन किया जाता है। यह दिवस भाषा अनुवाद पेशेवरों के काम की प्रशंसा, सराहना और जश्न मनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2021 की थीम: “United in translation”

Copyright © 2013-25