02 नवंबर 2021:-
- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर अपनी नयी पार्टी का ऐलान कर दिया है, उनकी पार्टी का नाम क्या है?
उत्तर : लोक कांग्रेस पार्टी।
- पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री का ८२ साल की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : रविरंजन चट्टोपाध्याय।
- रक्षा मंत्रालय ने सेना की ताकत बढ़ाने के लिए कितने करोड़ रूपए के हथियारों और रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दे दी है, इसमें हिंदुस्तान एरोनॉटिकल से 12 यूटिलिटी हेलीकॉप्टर ख़रीदे जायेंगे?
उत्तर : 7965 करोड़ रूपए।
- याहू ने व्यावसायिक व विधिक चुनौतियों के चलते किस देश से अपनी सेवाएं समेट ली हैं?
उत्तर : चीन।
- पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे आकाश कुमार (54 KG) ने किस चैम्पियनशिप में अपना पदक पक्का कर लिया है?
उत्तर : एआईबीए विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैम्पियनशिप।
- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 11,103 (311 मौतें).
- दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का 56 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : अरविंदर सिंह।