01 नवंबर 2021:_
- यूएई, स्पेन एवं रूस में भारत के नए राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : संजय सुधीर (यूएई), पवन कपूर (रूस), दिनेश के. पटनायक (स्पेन)।
- ऑल इंडिया नीट परीक्षा में किसने 720 अंको में 720 अंक प्राप्त कर टॉप किया है?
उत्तर : मृणाल कुटेरी।
- साउथ इंडस्ट्री की किन दो मॉडल का सड़क हादसे में निधन हो गया है?
उत्तर : एनसी कबीर (मिस साउथ इंडिया 2021, मिस केरल विनर 2019) एवं अंजना शाहजहां (मेस केरल रनरअप 2019)
- भारतीय थल सेना पश्चिमी कमान का प्रभार किसने संभाल लिया है?
उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल नव के. खंडूरी।
- गंगा उत्सव 2021 के पहले दिन हाथ से लिखे संदेशों को सबसे ज्यादा तस्वीरें एक घंटे के भीतर फेसबुक पर पोस्ट होने के लिए मिशन को किसमें जगह दी गयी है?
उत्तर : गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड।
- दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने भारत में ब्राडबैंड के क्षेत्र में उतरने के लिए कंपनी स्थापित की है, कंपनी का नाम क्या है?
उत्तर : स्टारलिंक।
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 22 भाषाओं में आम बोलचाल वाले वाक्य सीखने में मदद वाले किस ऐप को लॉन्च किया है?
उत्तर : संगम ऐप।
- वर्ष 2021 के लिए ऑक्सफ़ोर्ड डिक्सनरी का शब्द बन गया है?
उत्तर : वैक्स।
- अफगानिस्तान के किस खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की है?
उत्तर : असगर अफगान।
- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 10,323 (443 मौतें).